नीतीश कुमार के राज्यसभा जीतते ही बिहार में नए CM की चर्चा तेज, BJP-JDU में हलचल

Date: 2026-03-18
news-banner
B I H A R

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद अब राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, राज्यसभा सांसद बनने के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और इसके बाद बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार मुख्यमंत्री पद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खाते में जा सकता है। भाजपा के अंदर कई नेताओं के नाम इस रेस में सामने आ रहे हैं, जिनमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सबसे प्रमुख माने जा रहे हैं।

इसके अलावा नित्यानंद राय, विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय जैसे नेताओं के नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं।

वहीं, जेडीयू (JDU) की ओर से भी हलचल तेज है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में सक्रिय होने के बाद उन्हें भविष्य के चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनके समर्थन में नारेबाजी भी देखी जा रही है।

हालांकि, जेडीयू नेताओं का कहना है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला एनडीए का शीर्ष नेतृत्व मिलकर करेगा।


क्या बदल सकते हैं सियासी समीकरण?

राज्यसभा चुनाव 2026 में एनडीए की मजबूत जीत के बाद बिहार की राजनीति में नए समीकरण बनने के संकेत मिल रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव न केवल सरकार के नेतृत्व में परिवर्तन ला सकता है, बल्कि आगामी चुनावों पर भी इसका बड़ा असर पड़ेगा।

EXPOSE BIHAR DESK

advertisement image

Leave Your Comments