पूसा किसान मेले में NABARD रूरल मार्ट का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, मिथिला पेंटिंग ने जीता लोगों का दिल

Date: 2026-03-16
news-banner
P U S A  A G R I C U L T U R E

समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किसान मेले में NABARD प्रायोजित रूरल मार्ट का स्टॉल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस स्टॉल पर मिथिला पेंटिंग से सजे विभिन्न हस्तशिल्प और परंपरागत उत्पादों ने मेले में आने वाले लोगों का ध्यान खींचा।

स्टॉल पर मिथिला पेंटिंग से तैयार साड़ी, सूट, दुपट्टा, शॉल, पाग, पर्स, रुमाल, बैग, शर्ट और कुर्ता सहित कई उत्पाद प्रदर्शित किए गए थे। इन उत्पादों को देखने और खरीदने के लिए मेले में पहुंचे लोगों की काफी भीड़ लगी रही।

मिथिला ग्राम NABARD रूरल मार्ट के इस स्टॉल पर कलाकार सौम्या सुमन और गायत्री कुमारी लोगों को मिथिला कला की विशेषताओं और उसकी पारंपरिक महत्व के बारे में जानकारी देती नजर आईं। इस दौरान NABARD के डीडीएम अभिनव कृष्ण और संवर्द्धन संस्थान के सचिव ललित कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

किसान मेले में कृषि तकनीक, नए कृषि उपकरण और स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिससे किसानों और आगंतुकों को नई जानकारी और प्रेरणा मिली।

EXPOSE BIHAR DESK

advertisement image

Leave Your Comments