UGC नियम लागू कराने को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से झड़प, कई हिरासत में

Date: 2026-03-19
news-banner
B I H A R

बिहार की राजधानी पटना में यूजीसी (University Grants Commission) के नए नियमों को लागू कराने की मांग को लेकर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए और गांधी मैदान से लोकभवन तक मार्च निकाला।

प्रदर्शन के दौरान जब छात्र आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच नोकझोंक देखने को मिली। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया।

मामले में कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और उन्हें कोतवाली थाना ले जाया गया। प्रदर्शन के कारण डाक बंगला चौराहा समेत आसपास के इलाकों में लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि छात्र संगठनों ने उच्च शिक्षण संस्थानों में भेदभाव रोकने के लिए यूजीसी के नए नियमों को लागू करने की मांग की। साथ ही, आरक्षण से जुड़े पुराने फैसलों को भी लागू करने की बात कही जा रही है।

दरअसल, जनवरी 2026 में यूजीसी ने नए नियम जारी किए थे, जिनका उद्देश्य शिक्षण संस्थानों में समानता और भेदभाव खत्म करना था। हालांकि इस मुद्दे पर देशभर में अलग-अलग राय देखने को मिल रही है और इसे लेकर विरोध और समर्थन दोनों जारी हैं। 

EXPOSE BIHAR DESK

advertisement image

Leave Your Comments