समस्तीपुर : समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर उजियारपर रेलवे स्टेशन के पास स्थित 44 नंबर रेलवे फाटक रविवार, (01 मार्च को सबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा।
रेलवे ट्रैक के रखरखाव कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है, जिससे इस दौरान आवागमन पूरी तरह से बाधित रहेगा सोनपर मंडल के PWI (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) अजय कुमार ठाकुर ने बताया कि सूरक्षा कारणों से यह फाटक अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है।
इस अवधि में यात्रियों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है रेलवे प्रशासन ने इस असविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। उन्होंने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि रखरखाव कार्य पूरा होते ही फाटक को पूनः खोल दिया जाएगा।