C R I C K E T
कोलकाता में खेले गए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के 52वें मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया। भारत का सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाएगा।
टॉस जीतकर कप्तान Suryakumar Yadav ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए और भारत के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे टीम इंडिया ने 20वें ओवर में हासिल कर लिया।
संजू सैमसन की आतिशी पारी
196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत संभली रही, लेकिन तीसरे ओवर में Abhishek Sharma 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद Ishan Kishan भी 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 53-2 था।
इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और Sanju Samson के बीच 58 रनों की साझेदारी हुई। सूर्यकुमार 18 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन सैमसन ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया।
तिलक वर्मा (27 रन, 15 गेंद) के साथ अहम साझेदारी के बाद आखिरी 5 ओवर में भारत को 50 रनों की जरूरत थी। हार्दिक पंड्या और सैमसन ने टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। अंतिम ओवर में 7 रन चाहिए थे, जिसे सैमसन ने दो गेंदों में ही पूरा कर दिया।
संजू सैमसन ने 50 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
विंडीज की पारी
वेस्टइंडीज की ओर से Shai Hope और Roston Chase ने अच्छी शुरुआत की। 6 ओवर में टीम का स्कोर 45-0 था। 9वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने शाई होप (32 रन) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई।
12वें ओवर में Jasprit Bumrah ने शिमरन हेटमायर (27 रन) और रॉस्टन चेज (40 रन) को आउट कर मैच का रुख मोड़ा। इसके बाद हार्दिक पंड्या ने रदरफोर्ड को पवेलियन भेजा।
हालांकि कप्तान पॉवेल और जेसन होल्डर के बीच 35 गेंदों में 76 रनों की तेज साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत वेस्टइंडीज ने 195 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लेकिन संजू सैमसन की धमाकेदार पारी के सामने यह स्कोर नाकाफी साबित हुआ।