बिहार में ‘धनकुबेर’ डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर छापेमारी; आय से अधिक संपत्ति की जांच में जुटी SVU

Date: 2026-03-25
news-banner
B I H A R

बिहार में एक डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शिवहर के उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी बृजेश कुमार पर अपनी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद विशेष न्यायालय के सर्च वारंट के आधार पर यह छापेमारी की गई।

टीम ने एक साथ कई जगहों पर कार्रवाई की, जिसमें बेतिया, सीतामढ़ी और शिवहर स्थित सरकारी कार्यालयों और आवासीय परिसरों को शामिल किया गया। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, अधिकारी पर करीब 1.84 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जो उनके ज्ञात आय स्रोतों से अधिक बताई जा रही है।

EXPOSE BIHAR DESK 

advertisement image

Leave Your Comments