समस्तीपुर में बिहार दिवस की तैयारी तेज, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं के आयोजन की योजना

Date: 2026-03-07
news-banner
B I H A R

समस्तीपुर में 22 मार्च को मनाए जाने वाले बिहार दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस वर्ष बिहार दिवस को भव्य रूप से मनाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।


बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बिहार दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाए। इसके लिए अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) की अध्यक्षता में कार्यक्रम की योजना बनाने का निर्देश दिया गया है।


इसके अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी और खेल पदाधिकारी को स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही पहले की तरह प्रभात फेरी निकालने और शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।


प्रशासन ने बताया कि इस बार बिहार दिवस का उद्घाटन कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन शहर के पटेल मैदान में आयोजित किया जा सकता है। कार्यक्रम के समय में बदलाव करते हुए इसे शाम के समय आयोजित करने पर भी चर्चा की गई।


बता दें कि बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है, जो 1912 में बिहार राज्य के गठन की याद में मनाया जाता है।


बैठक में कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और सभी को अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया।

EXPOSE BIHAR DESK

advertisement image

Leave Your Comments