बिहार के 5 IPS अधिकारियों को हैदराबाद भेजने का फैसला, 48वें इंडक्शन कोर्स में लेंगे हिस्सा

Date: 2026-03-25
news-banner
B I H A R

बिहार सरकार ने राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रोन्नत 2018 बैच के पांच अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद भेजने का निर्णय लिया है। ये सभी अधिकारी सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA), हैदराबाद में आयोजित 48वें इंडक्शन कोर्स में भाग लेंगे।

गृह विभाग के अवर सचिव दीपक कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह प्रशिक्षण 6 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक आयोजित होगा।

प्रशिक्षण के लिए जिन अधिकारियों का चयन किया गया है, उनमें राजेश कुमार (समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16, पटना), अंजनी कुमार (पुलिस अधीक्षक, STF, पटना), रामानंद कुमार कौशल (SP, बगहा), रबिश कुमार (समादेष्टा, BSAP-13, दरभंगा) और संजय कुमार (SP ग्रामीण, सारण) शामिल हैं।

प्रशिक्षण अवधि के दौरान इन अधिकारियों के कार्यों के सुचारु संचालन के लिए विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। अंजनी कुमार के कार्य विभागीय व्यवस्था से संचालित होंगे, जबकि राजेश कुमार के स्थान पर BSAP-01 के समादेष्टा अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।

इसी तरह रामानंद कुमार कौशल के स्थान पर बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस, बगहा के समादेष्टा को जिम्मेदारी दी गई है। रबिश कुमार के स्थान पर नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा कार्यभार संभालेंगे, जबकि संजय कुमार के स्थान पर छपरा सदर-1 के एएसपी सह एसडीपीओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन सभी अधिकारियों के खिलाफ कोई भी अनुशासनिक या आपराधिक मामला लंबित नहीं है। इस संबंध में आदेश की प्रतियां गृह मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई हैं।

EXPOSE BIHAR DESK

advertisement image

Leave Your Comments