बिहार के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Date: 2026-03-14
news-banner
B i h a r  W e a t h e r

बिहार में बेमौसम बारिश का अलर्ट

बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कभी तेज धूप और गर्मी तो कभी बादल और बारिश की संभावना से लोगों को राहत भी मिल रही है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे मौसम अचानक बदल सकता है।

किसानों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने खास तौर पर किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। अचानक होने वाली बारिश और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान हो सकता है। इसलिए खेतों में खड़ी फसलों और कटाई-मड़ाई के काम को ध्यान में रखते हुए जरूरी तैयारी करने को कहा गया है।

तापमान में भी बदलाव के संकेत

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और वायुमंडलीय गतिविधियों के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले कुछ दिनों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

तेज हवा और बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं के पास खड़े होने से बचने की अपील की गई है।

मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे भी नया अपडेट जारी किया जाएगा।

EXPOSE BIHAR DESK

advertisement image

Leave Your Comments