B I H A R
बिहार में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के जिला पदाधिकारी (DM) को पंचायत चुनाव की जिम्मेदारी सौंप दी है। अब हर जिले में डीएम ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) के रूप में काम करेंगे।
आयोग ने अधिकारियों की तैनाती से जुड़ा आदेश जारी कर दिया है और इसे राज्य के सभी संबंधित विभागों तक भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव इस साल के अंत में, यानी नवंबर-दिसंबर के बीच कराए जा सकते हैं।
इस बार का पंचायत चुनाव कई मायनों में खास होने वाला है। पहली बार बिहार में पंचायत चुनाव EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के जरिए कराए जाएंगे, जबकि पहले बैलेट पेपर से मतदान होता था।
चुनाव में मल्टी-पोस्ट EVM का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे मतदाता एक ही जगह पर वार्ड सदस्य, मुखिया, सरपंच जैसे अलग-अलग पदों के लिए वोट डाल सकेंगे।
इसके अलावा चुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए नई तकनीक का भी उपयोग किया जाएगा। फर्जी मतदान रोकने के लिए फेसियल रिकग्निशन सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे कोई व्यक्ति दोबारा वोट डालने की कोशिश करेगा तो तुरंत पहचान हो जाएगी।
चुनाव से पहले आरक्षण रोस्टर में भी बदलाव किया जाएगा। इसके लिए आयोग ने सभी जिलों से आंकड़े मांगे हैं। हालांकि इस बार चुनाव पुराने परिसीमन के आधार पर ही होंगे और करीब ढाई लाख पदों पर मतदान कराया जाएगा।
EXPOSE BIHAR DESK
#BiharNews #PanchayatElection #EVM #Election2026 #BreakingNews #HindiNews #Politics #Trending #Bihar #ExposeBihar