B I H A R
बिहार में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई जगहों पर ठनका यानी बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 15 से 20 मार्च के बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कई जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है, जिससे मौसम अचानक बदल सकता है।
इस दौरान लोगों को खुले मैदान, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। किसानों को भी मौसम को देखते हुए फसल और कृषि कार्यों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम प्रणाली के कारण बिहार में आंधी और बारिश की स्थिति बन रही है। इससे कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
EXPOSE BIHAR DESK