बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज: दोपहर 1:30 बजे जारी होगा इंटर का परिणाम

Date: 2026-03-23
news-banner
B I H A R  B O A R D

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज यानी 23 मार्च 2026 को इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, परिणाम दोपहर 1:30 बजे घोषित किया जाएगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट जैसे biharboardonline.com, interbiharboard.com और results.biharboardonline.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा।

इस बार साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी।

रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है, इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे धैर्य रखें और कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।

इस रिजल्ट का इंतजार लाखों छात्रों को था, जो फरवरी 2026 में आयोजित इंटर परीक्षा में शामिल हुए थे।

EXPOSE BIHAR DESK

advertisement image

Leave Your Comments