D E L H I N C R
नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में रविवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। इसके प्रभाव से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी उत्तर भारत के कई राज्यों में बादल, तेज हवा और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और मार्च की शुरुआती गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है।
EXPOSE BIHAR DESK