मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के यजुआर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में 40 दिनों से लापता 19 वर्षीय पलक कुमारी का शव आम के बगीचे में जमीन खोदकर बरामद किया गया है। पलक एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में युवती की मां उषा देवी और बड़ी बहन समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
40 दिनों से लापता थी पलक कुमारी
जानकारी के अनुसार, डुमरी गांव की रहने वाली पलक कुमारी पिछले करीब 40 दिनों से लापता थी। उसके अचानक गायब होने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। इसके बाद गांव के एक आम के बगीचे में खुदाई कराई गई, जहां जमीन में दफन युवती का शव बरामद हुआ।
मां ने बताई आत्महत्या की बात, पुलिस कर रही जांच
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान मृतका की मां उषा देवी ने बताया कि पलक ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने शव को घर से करीब 200 मीटर दूर आम के बगीचे में दफना दिया था। हालांकि, पुलिस इस बयान की जांच कर रही है और मामले के सभी पहलुओं को खंगाल रही है।
पुलिस को प्रेम प्रसंग के कारण हत्या किए जाने की आशंका है। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
चार घंटे से अधिक समय तक चली खुदाई
शव को जमीन से बाहर निकालने में पुलिस को चार घंटे से अधिक समय लगा। घटनास्थल पर बारिश के कारण पानी भर गया था, जिससे खुदाई और शव निकालने में परेशानी हुई। शव बरामद होने की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
यजुआर थानाध्यक्ष रौशन कुमार मिश्र ने बताया कि युवती के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। परिवार के सदस्यों से पूछताछ और मिली जानकारी के आधार पर जमीन खोदकर शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH), मुजफ्फरपुर भेजा गया है।
थानाध्यक्ष के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत
EXPOSE BIHAR DESK