नयागांव काली मंदिर में ‘बेहरी’ पूजा शुरू, 11 दिन भक्ति में डूबेगा इलाका; 31 मार्च को भव्य भंडारा

Date: 2026-03-28
news-banner
B I H A R

बिहार: नयागांव स्थित काली मंदिर में वार्षिक पूजा शनिवार से शुरू हो गई है। गांव के ऋषभ झा ने बताया कि चैत अमावस्या के बाद आने वाले शनिवार से यह पूजा शुरू होती है और 11वें दिन मंगलवार को इसका समापन होता है।

इस वर्ष पूजा का समापन 31 मार्च को होगा, जिस दिन मां काली का भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा। हर साल इस मौके पर गांव सहित बाहर से भी हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मां काली के दरबार से कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता। मन्नत पूरी होने के बाद भक्त यहां चढ़ावा चढ़ाने आते हैं। मंदिर में मौजूद लोगों का कहना है कि जो भी सच्चे मन से मां से प्रार्थना करता है, उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है।

मुंडन और बलि की परंपरा
पूजा के अंतिम दिन कई श्रद्धालु अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराते हैं। वहीं, कुछ श्रद्धालुओं द्वारा पारंपरिक रूप से बकरे की बलि भी दी जाती है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वार्षिक पूजा और मेले के दौरान हजारों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था या घटना न हो।

EXPOSE BIHAR DESK

advertisement image

Leave Your Comments