पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप: 30 परिवारों के 50 लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Date: 2026-03-14
news-banner
H E A L T H

पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप

बिहार की राजधानी पटना में चिकन पॉक्स (चेचक) के प्रकोप से लोगों में दहशत का माहौल है। पटना जिले के नौबतपुर प्रखंड के गोपालपुर गांव के दलित टोला में पिछले एक सप्ताह के भीतर करीब 30 परिवारों के लगभग 50 लोग चिकन पॉक्स से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें अधिकतर बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं।

गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। मेडिकल टीम गांव में पहुंचकर प्रभावित लोगों की जांच कर रही है और दवाइयां दी जा रही हैं। साथ ही पूरे गांव के लोगों की स्वास्थ्य जांच भी शुरू कर दी गई है।

ग्रामीणों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि कई मरीजों को नौबतपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें उचित इलाज नहीं मिल पाया। कुछ परिवारों में एक साथ कई लोग बीमार पड़ गए हैं, जिससे गांव में चिंता का माहौल है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दी सलाह

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, संक्रमित लोगों से दूरी बनाए रखने और लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में निगरानी कर रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

EXPOSE BIHAR DESK

advertisement image

Leave Your Comments