राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के आवास पर अहम बैठक, रणनीति पर हुआ मंथन

Date: 2026-03-15
news-banner
P A T N A

पटना: बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में पटना स्थित जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय चौधरी के आवास पर एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें एनडीए गठबंधन के कई नेता शामिल हुए।

बैठक में राज्यसभा की सीटों पर जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि एनडीए के विधायकों और विधान पार्षदों को चुनाव तक पटना में ही रहने की सलाह दी गई है, ताकि मतदान के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

इससे पहले भी एनडीए नेताओं के बीच कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। इन बैठकों में सभी पांच सीटों पर जीत का फॉर्मूला तय करने और गठबंधन के उम्मीदवारों को समर्थन देने को लेकर चर्चा की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर महागठबंधन भी अपनी रणनीति बनाने में जुटा हुआ है। विपक्षी दलों के नेता भी लगातार बैठक कर चुनाव को लेकर मंथन कर रहे हैं। ऐसे में राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। 

EXPOSE BIHAR DESK

advertisement image

Leave Your Comments