S A M A S T I P U R
व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समस्तीपुर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। मिथिला प्रक्षेत्र के DIG मनोज तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्तीपुर के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा
बैठक में पूजा पंडालों में भीड़ प्रबंधन, महिलाओं की सुरक्षा, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण और अगलगी की घटनाओं से बचाव पर विशेष जोर दिया गया। DIG ने पूजा पंडालों में बालू और पानी की व्यवस्था रखने, सुरक्षित बिजली कनेक्शन सुनिश्चित करने तथा प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते बनाने के निर्देश दिए।
महिलाओं की सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस दीदी, अभया ब्रिगेड और बाइक क्यूआरटी की टीमों को सक्रिय रखने पर जोर दिया गया। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 के माध्यम से पुलिस सहायता लें।
सदर एसडीपीओ-1 समस्तीपुर सतीश सुमन ने कहा कि महिलाओं से छेड़छाड़, अश्लील गाने बजाने और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा और विजयादशमी को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है। इसके लिए पुलिस गश्ती के साथ पूजा समितियों को भी सुरक्षा मानकों का पालन करने और भीड़ प्रबंधन की उचित व्यवस्था रखने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
EXPOSE BIHAR DESK