समस्तीपुर के पटोरी में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर ठगी, 2 लाख दिलाने का झांसा देकर खाते से उड़ाए पैसे

Date: 2026-03-07
news-banner
P A T O R I

समस्तीपुर जिले के पटोरी क्षेत्र में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ठगों ने महिलाओं को योजना के तहत 10 हजार रुपये के बाद 2 लाख रुपये मिलने का लालच दिया और उनसे दस्तावेज व अंगूठा लगवा लिया।

पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उनसे कागजात पर हस्ताक्षर और अंगूठा लगवाया गया। इसके बाद उनके बैंक खाते से पैसे गायब हो गए। जब महिलाओं को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत की।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ठग योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर ग्रामीणों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोग सतर्क रहने की बात कह रहे हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है और उन्हें रोजगार के लिए आर्थिक सहायता देना है।

EXPOSE BIHAR DESK 

advertisement image

Leave Your Comments