S A M A S T I P U R
रेल SP बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने रेल अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रेल SP ने कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।
इसके बाद रेल SP ने समस्तीपुर जंक्शन के स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
त्योहारों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर जोर
आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए रेल SP ने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे रेल अधिकारी
इस मौके पर रेल DSP आदिल बेलाल, GRP इंस्पेक्टर शाहिद अनवर अंसारी, रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय, RPF इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया, GRP उपनिरीक्षक बाल मुकुंद शर्मा, RPF के सुमित कुमार, CIB के दीपक कुमार तथा GRP के मंसूर आलम, अनीश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।
रेल प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान समस्तीपुर जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।
EXPOSE BIHAR DESK