समस्तीपुर में शहीदों की याद में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाया जोश; 441 यूनिट रक्त संग्रह

Date: 2026-03-25
news-banner
S A M A S T I P U R

समस्तीपुर में देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के बलिदान दिवस के अवसर पर सनातन रक्तदान समूह द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मानवता की अनूठी मिसाल देखने को मिली।

पिछले 10 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस शिविर में इस वर्ष भी युवाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 441 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन समस्तीपुर की विधायक अश्वमेध देवी ने शहीदों के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस मौके पर उन्होंने सनातन रक्तदान समूह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन अपने सामाजिक सरोकारों के कारण समाज में एक अलग पहचान बना चुका है।

संगठन के प्रमुख बादल सिंह ने बताया कि समूह का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समस्तीपुर का कोई भी मरीज रक्त के अभाव में अपनी जान न गंवाए। इसी सोच के तहत संगठन न केवल जिले में बल्कि मुजफ्फरपुर और पटना जैसे शहरों में भी जरूरतमंदों की मदद करता है।

इस शिविर में सहयोग के लिए पटना के निरामया ब्लड बैंक को भी आमंत्रित किया गया था।

इस अवसर पर बाबा यादव, रौनक ठाकुर, कौशिकेश गौतम, सूरज कुमार, आशुतोष झा, सौरव ठाकुर, गौरव सिंह, राहुल सिंह, सुयेश, सुधीर यादव, कृष कुमार, मुरारी, सुजय गुड्डू, अमन सिन्हा, नितेश ठाकुर, सुमन ठाकुर, रौशन झा, निशांत त्रिवेदी, सुमन कुमार, सोनू कुसवाहा, प्रणव कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे और सभी ने इस सामाजिक सेवा कार्य में सक्रिय योगदान दिया।

आयोजकों के प्रयासों से जिले के जरूरतमंद एवं गंभीर रूप से बीमार मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पाता है, जो अत्यंत सराहनीय है। विधायक ने सभी रक्तदाताओं के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना भी की।

EXPOSE BIHAR DESK

advertisement image

Leave Your Comments