S A M A S T I P U R
समस्तीपुर (बिहार): जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में अपर थानाध्यक्ष (Additional SHO) समेत कई पुलिसकर्मियों के वेतन पर रोक लगा दी गई है।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई हाल ही में आयोजित क्राइम मीटिंग के बाद की गई, जिसमें लंबित मामलों और जांच की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कई मामलों में ढिलाई और निष्क्रियता सामने आई, जिसके बाद SP ने सख्त रुख अपनाया।
सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले भी समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 से अधिक पुलिसकर्मियों और कई थानाध्यक्षों के वेतन पर रोक लगाई जा चुकी है।
SP ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि लंबित मामलों का जल्द निष्पादन किया जाए और कानून-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी निभाने में असफल अधिकारियों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और अधिकारियों में जवाबदेही को लेकर सख्ती बढ़ गई है।
EXPOSE BIHAR DESK