सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हमले का राज खुला, 10 लाख में दी गई थी सुपारी

Date: 2026-03-12
news-banner

S A M A S T I P U R


समस्तीपुर में एलजेपीआर नेता और कारोबारी रोहित कुमार उर्फ अंटू ईशर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर इलाके में बदमाशों ने अंटू ईशर के घर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हमले में अंटू ईशर बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके साथ मौजूद शुभम सिंह को गोली लगने से घायल हो गया था।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई जगहों पर छापेमारी शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई को इस फायरिंग की वजह माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच जारी है और पूरे नेटवर्क की पहचान करने के लिए टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

EXPOSE BIHAR DESK

advertisement image

Leave Your Comments