मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरती पर आयोजित राज्य स्तरीय दिव्यांगजन होली मिलन सम्मान समारोह – 2026 अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह महत्त्वपूर्ण आयोजन Bihar Association of Persons with Disabilities (BAPWD), Disabled Persons Group Muzaffarpur तथा Rani Lakshmi Bai Mahila Vikas Samiti Saphal School Muzaffarpur
और पी०डब्लू०डी०संघ औराई प्रखंड मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बिहार राज्य के विभिन्न जिलों से 150 से अधिक दिव्यांगजन, समाजसेवी, पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। समारोह का उद्देश्य सामाजिक समरसता, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, महिला सहभागिता एवं सकारात्मक सोच के संदेश को जन–जन तक पहुँचाना था,
जिसे सभी अतिथियों के प्रेरक उद्बोधन ने और अधिक सार्थक बनाया।
प्रमुख उपस्थित अतिथि एवं पदाधिकारी
विनय कुमार श्रीवास्तव – प्रदेश संरक्षक, BAPWD बिहार
नरेश कुमार चौधरी – प्रदेश उपाध्यक्ष, BAPWD बिहार
सतीश कुमार सिंह – वैशाली
अर्जुन कुमार कुशवाहा – जिला अध्यक्ष, समस्तीपुर
संजय कुमार झा – जिला अध्यक्ष, सीतामढ़ी
उषा कुमारी – कोषाध्यक्ष, रानी लक्ष्मी बाई महिला विकास समिति
विश्वास राज – जिला अध्यक्ष, मुजफ्फरपुर
रामबालक पासवान – जिला खेलकूद संयोजक, मुजफ्फरपुर
संगीता कुमारी – जिला महिला प्रकोष्ठ कोषांग प्रभारी, मुजफ्फरपुर
राजा बाबू सिंह – प्रखंड अध्यक्ष, औराई
तथा राज्य के विभिन्न जिलों से आए अन्य सम्मानित दिव्यांगजन, समाजसेवी एवं संगठन के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।
अतिथियों के प्रेरणादायी विचार
मुख्य अतिथि :-
डॉ. शिवाजी कुमार, पूर्व राज्य आयुक्त (निःशक्ता), बिहार सरकार ने अपने संबोधन में दिव्यांगजन कल्याण हेतु संचालित सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने दिव्यांगजनों से आत्मविश्वास बनाए रखने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि :-
डॉ. प्रमोद कुमार, प्राचार्य, नितेश्वर सिंह कॉलेज, मुजफ्फरपुर ने अपने विचारों में शिक्षा, आत्मबल और निरंतर प्रयास को सफलता की कुंजी बताते हुए दिव्यांगजनों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश कुमार चौधरी ने बताया कि संगठन प्रतिदिन रात्रि 7:30 बजे ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से दिव्यांगजनों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु सतत प्रयासरत रहता है। उन्होंने कहा कि यह संगठन समाज, परिवार और सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर दिव्यांगजनों के अधिकारों की मजबूती से पैरवी कर रहा है। कार्यक्रम अध्यक्ष शंभू साहनी एवं कार्यक्रम सचिव रामजीवन शाह के देखरेख में
प्रदेश संरक्षक विनय कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजनों के उत्थान हेतु समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने सेवा, सहयोग और मनोबल वृद्धि को सामाजिक दायित्व बताते हुए सकारात्मक सोच अपनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि
वक्ताओं ने इस बात पर विशेष बल दिया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम केवल राजधानी तक सीमित न रहकर बिहार के विभिन्न जिलों में आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे अधिक से अधिक दिव्यांगजन लाभान्वित हों और उनका आत्मविश्वास सुदृढ़ हो।
समारोह में रंग–गुलाल एवं अबीर के साथ पारंपरिक होली मिलन का आयोजन किया गया, जिससे आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण सुदृढ़ हुआ। आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी व्यक्तियों को अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा सभी ने एक-दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन श्री लालू तुरहा, जिला कार्यक्रम समन्वयक, पी०डब्ल्यू०डी० संघ, मुजफ्फरपुर सह राज्य मीडिया प्रभारी, बिहार द्वारा मनोयोगपूर्वक किया गया।
यह आयोजन सामाजिक एकता, समावेशिता एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त एवं प्रेरणादायी पहल के रूप में स्मरणीय रहेगा।